बदायूं। राजकीय पॉलिटेक्निक में 2017 में उत्तीर्ण केमिकल इंजीनियरिंग ट्रेड और केमिकल टेक एवं पेंट टेक्नोलॉजी के छात्र छात्राओं का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्तीर्ण छात्रों को डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता और विशिष्ट अतिथि एडीएम महेंद्र सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित किए। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राजकीय आईटीआई से पधारे विशेष अतिथि गिरधारी सिंह राठौर ने भी बच्चों का सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को सफलता शार्टकट रास्ते से नहीं मिलती। इसके लिए कड़ी लग्न और मेहनत की आवश्यकता होती है। संस्था के प्रधानाचार्य एसके आजाद की ओर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एमपी पाल, अभिनव जैन, मनोज कुुमार, अनिल कुमार, आवेश कुमार सिंह, अलख कुमार अंजना यादव मौजूद रहे।