फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने निकाली स्वच्छता मैराथन दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर मैराथन का आयोजन किया गया। वहीं गोष्ठी में भाजपा की नीतियों और रीतियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एटा के सांसद राजवीर कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि देश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अभियान चलाया है। उसमें सभी को भरपूर सहयोग करना चाहिए, स्वच्छता की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति को लेनी होगी। सभी को अपने-अपने घर की सफाई करनी चाहिए। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया, लेकिन आज प्रधानमंत्री ने नारा दिया कि जातिवाद छोड़ो और भ्रष्टाचार मिटाओ। मैराथन बदायूं क्लब से शुरू होकर गांधी ग्राउंड होते हुए पुलिस लाइन चौराहे से वापस क्लब पहुंची। ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना और कायस्थ महासभा की ओर से मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट और फूलमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार, विधायक कुशाग्र सागर, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, धीरज सक्सेना, आशोक भारती आदि मौजूद रहे। इधर ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने भाजपा की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।
उसावां। बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर को स्वच्छ रखने की शपथ ली, स्वच्छता मैराथन कार्यक्रम में सौरभ तोमर, मुनेंद्र मोदी, रत्नेश वर्मा, सौरभ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिसौली। मैराथन दौड़ में विधायक कुशाग्र सागर ने भाग लिया। इस दौरान नगर के भाजपाई और युवा वर्ग के लोगों दौड़ लगाई।
बिल्सी। भाजपा विधायक आरके शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान की जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ कराई। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी, शैलेंद्र शर्मा, मोहित गुप्ता, पीयूष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें