फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा में मेडिकल संचालक से लूट, घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा में मेडिकल स्टोर संचालक को लूटा
विज्ञापन

विरोध पर पीटा, बाइक, 40 हजार रुपये,चेन और अंगूठी ले गए
घायल को मुरादाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाने के गांव गनगोली के पास आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने मेडिकल संचालक से बाइक, नकदी, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। गंभीर घायल मेडिकल संचालक को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा के कस्बा मुडिय़ा धुरेकी के रहने वाले भगवानदास का यहां मेडिकल स्टोर है। कुछ समय से भगवानदास ने चंदौसी में घर बना लिया है। परिवार के साथ वह वहीं रहते हैं। चंदौसी से सुबह को यहां आने के बाद शाम को बाइक से वापस चले जाते हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद भगवानदास अपाचे बाइक से चंदौसी लौट रहे थे। रास्ते में गनगोली गांव के पास आधा दर्जन बदमाशों ने चलती बाइक पर भगवानदास को लाठी मारकर गिरा लिया। इससे उनके काफी चोट लगी। इसके बाद बदमाशों ने असलहों के बल पर भगवानदास से 40 हजार रुपये नकदी, एक सोने की चेन, एक अंगूठी और अपाचे बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद भगवानदास ने इस बारे में सूचना अपने परिवार वालों को दी। परिवार वाले यहां से उनको इलाज के लिए चंदौसी ले गए। हालत गंभीर होने की वजह से भगवानदास को चंदौसी से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इधर, लूटी गई बाइक को चंदौसी पुलिस ने शनिवार को लावारिस हालत में बरामद कर लिया। इस बारे में बदायूं पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें