फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 सीटों के लिए 5090 आवेदकों ने कराई काउंसिलिंग

Fri, 06 Nov 2015 11:52 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रदेश में चल रही पंद्रह हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए शुक्रवार को डायट परिसर में 200 सीटों के लिए काउंसिलिंग कराई गई। जिले में डायट परिसर में पहले स्थानीय बीटीसी और टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों की काउंसिलिंग कराई गई थी। बची सीटों पर दूसरे जिले के आवेदकों को आमंत्रित किया गया।
काउंसिलिंग के लिए एक दिन पूर्व ही दूरदराज से आए आवेदकों के भीड़ डायट और आसपास के गेस्ट हाउस में देखी जा रही थी। शुक्रवार को तड़के ही काउंसिलिंग को आए आवेदक डायट में पहुंच गए। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने भीड़ को देखते हुए काउंसिलिंग के लिए अतिरिक्त काउंटर लगवाए। जिले में 200 सीट होने के बाद भी इतनी अधिक संख्या में आवेदकों के आने पर पुलिस को भी डायट परिसर में तैनात किया गया था। डायट में दूसरे जिले से आए आवेदकों को परेशानी से बचाने के लिए सभी जातियों के काउंटरों को विभाजित कर दिया गया था, ताकि एक काउंटर पर एक ही जाति के आवेदकों की काउंसिलिंग की जा सके। पंद्रह हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद से जिले में चल रही शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए लगातार काउंसिलिंग कर पूर्ति करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आए आवेदकों से काउंसिलिंग के दौरान उनके मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, शपथ पत्र और बीटीसी, टीईटी का प्रमाण पत्रों को जमा कराया गया। काउंसिलिंग से पहले दूसरे जिले से आए आवेदक अपने-अपने कागजों को पूरा करने में लगे रहे। डायट परिसर में देर शाम तक काउंसिलिंग जारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें