फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 200 लीटर तेल और 30 किलो हल्दी की सीज, चार नमूने भरे

विज्ञापन
उझानी स्थित मिल पर सरसों तेल की जांच करते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम के सदस्य। स्रोत- व - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बदायूं। त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को उझानी स्थित गुरु नानक ऑयल मिल से सरसों तेल का नमूना लिया गया। साथ ही करीब 33 हजार रुपये के 200 लीटर सरसों के तेल को सीज कर दिया। इसके अलावा संध्या किराना स्टोर उझानी से हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। साथ ही करीब छह हजार रुपये की 30 किलो हल्दी को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त सीएल यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है। गोपी चौक स्थित राजू के प्रतिष्ठान से मूंग दाल का नमूना और आवास विकास कॉलोनी के शंकर किराना स्टोर से सरसों तेल का नमूना लिया गया।
सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, गुणवत्ता युक्त सामग्री बेचने और बिना लाइसेंस कारोबार न करने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता शंकर बिंद, प्रिया त्रिपाठी, करन सिंह और प्रमोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें