शेष 200 की होगी छह नवंबर को, जिले को मिलेंगे चार सौ शिक्षक
यहां बता दें कि प्रदेश में काफी समय से 15 हजार बीटीसी प्रशिक्षुओं की सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती का मामला लटका हुआ था। शासन से निर्देश जारी होने के बाद उनकी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरु कर दी गई। बदायूं जिले को 400 सीटें आंवटित की गई है। आज यहां डायट में वर्ष 2011 और 12 में उत्तीर्ण बीटीसी प्रशिक्षु जिन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी उनकी सहायक अध्यापक के पद के लिए काउंसलिंग हुई। बताया गया कि आज 200 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई थी। सभी के अभिलेखों की जांच की गई। बाकी बचे 200 की छह नवंबर को काउंसलिंग होगी। उसकेबाद नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। काउंसलिंग केसमय डायट और बीएसए कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
करवाचौथ की वजह से काउंसलिंग टली
बदायूं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा के अनुसार 30 अक्तूबर को महिला प्रशिक्षुओं की होने वाली काउंसलिंग करवाचौथ के चलते टाल दी गई है। अब उनकी काउंसिलिंग तीन नवंबर को होगी। वह इस तिथि को ही अभिलेखों के साथ काउंसलिंग को डायट पहुंचे। यहां बता दें कि महिला प्रशिक्षु विभिन्न जिलों से हैं सो कारवाचौथ के दिन काउंसलिंग होने की वजह से वह परेशान थीं। इसी के चलते बीएसए ने यह निर्णय लिया है।