फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 अत्याधिक संवेदनशील मतदान केंद्र रहेंगे चौथे चरण में

Mon, 26 Oct 2015 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबियापुर और आसफपुर में ही अकेले 19 अत्याधिक संवेदनशील केंद्र
विज्ञापन


चौथे चरण के चारों ब्लाक में 4,93,562 मतदाता होंगे निर्णायक

चौथे चरण के इस चुनाव क्षेत्र में चार लाख, 93 हजार 562 मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। चारों ब्लाक में मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को देखा जाए तो अंबियापुर में 33 मतदान केंद्र सामान्य, 43 संवेदनशील, 15 अति संवेदनशील और 10 अत्याधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। आसफपुर में 54 मतदान केंद्र सामान्य, 14 संवेदनशील, 15 अति संवेदनशील और 09 अत्याधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। वजीरगंज में 37 मतदान केंद्र सामान्य, 22 संवेदनशील, 07 अति संवेदनशील और 07 अत्याधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हैं और बिसौली में 41 मतदान केंद्र सामान्य, 30 संवेदनशील, 13 अति संवेदनशील और 09 अत्याधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इस प्रकार कुल 165 मतदान केंद्र सामान्य, 109 संवेदनशील, 50 अति संवेदनशील और 35 अत्याधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इन ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत के 336 और जिला पंचायत के 11 सदस्य क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें