पांच महीने पहले हुई बीस हजार रुपये की ठगी की धनराशि को वापस पीड़ित को कराते एसएसपी डॉ. बृजेश
बदायूं। साइबर ठगों ने 20 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल खाते पर होल्ड कराया था। बृहस्पतिवार को ठगी की गई धनराशि को पीड़ित के खाते में ट्रांसफर कराया गया।
उझानी के मुनेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को साइबर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि उसके साथ 15 मई को ऑनलाइन 20 हजार रुपये की ठगी हुई है। साइबर ठगी के प्रकरण में साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये की धनराशि को बैंक में होल्ड कराया गया। बृहस्पतिवार को होल्ड की गई धनराशि को शिकायतकर्ता के खातें में स्थानांतरित करा दी गई। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें। समय से शिकायत करने पर अपनी धनराशि इसी तरह से वापस कराई जा सकती है।