फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 20 गर्भवतियों की हुई जांच, तीन हाईरिक्स प्रेग्नेंसी मिलीं

विज्ञापन
म्याऊं अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच करतीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगा। इस दौरान 20 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान महिलाओं के खून, पेशाब, ब्लड प्रेशर, वजन एवं पेट की जांच की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान तीन एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) की पहचान की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका भी लगाया गया। ताकि गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु को टिटनेस व डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिल सके। यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत यह कार्यक्रम हर माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को आयोजित किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इस योजना का लाभ अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें