सिरासौल में लगे शिविर में ओटीएस में पंजीकरण कराते लोग। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल और बिल्सी नगर के विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को निगम की ओर से चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगा।
20 लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपना ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया। इस दौरान निगम ने बकाया दो लाख रुपयेे का राजस्व उपभोक्ताओं से वसूला। जेई दिनेश कुमार सिंह के अलावा राजेश कुमार, मनोज कुमार, तेजपाल, कुंवरपाल, विजय कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद