फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंडर-14 के ट्रायल में 20 बच्चों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
ट्रायल में अपना हुनर दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 आयु वर्ग का क्रिकेट ट्रायल मैच बृहस्पतिवार को एसके मैदान पर हुआ। यूपीसीए सत्र 2026 के लिए हुए जनपद स्तरीय ट्रायल में लगभग 20 बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित बच्चों की सूची जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि ट्रायल से पहले पंजीकरण रसीद व आधार कार्ड की जांच की गई। उसके बाद ही खिलाड़ियों को मैदान में जाने दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल मैच का उद्घाटन किया। साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
ट्रायल में सहसवान, इस्लामनगर, उझानी, दबतोरी, नेकपुर आदि कस्बों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पंजीकृत खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी अनुपस्थित रहे। सचिव ने बताया कि जिले से चयन होने के बाद खिलाड़ी लखनऊ इंटर जोन क्रिकेट ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। स्टेट खिलाड़ी अखिलेश पांडे ने बच्चों के खेल की बारीकियों को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट जल्दी घोषित की जाएगी। ट्रायल में अभिषेक कश्यप, शुभ शर्मा, हर्षित उपाध्याय, केशव और विकास आदि संगठन संरक्षक लेफ्टिनेंट ओपी शर्मा रविंद्र मोहन सक्सेना, मोहम्मद शाहिद कोच संभल, राहुल चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें