- किसानों को कई क्विंटल बीज कराया जाएगा उपलब्ध
जिले में खरीफ फसल धान, मक्का, बाजरा, उर्द, मूंग, अरहर, सोयाबीन, तिल और मूंगफली के साथ अन्य फसलों को उगाने के लिए शासन की ओर से 233693 हेक्टेयर और 19463.40 क्विंटल उपज का लक्ष्य आया है। इसमें कृषि विभाग की ओर से 730 क्विंटल बीज, सहकारिता की ओर से 50 क्विंटल और यूपी एग्रो की ओर से 20 क्विंटल बीज किसान को उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि विभाग ने बदायूूं जिले के लिए अलग-अलग फसल को उगाने के लिए अलग-अलग रकबे का लक्ष्य रखा है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया है कि बदायूं में धान की कई प्रजातियों के साथ अन्य फसलें उगाई जाती हैं। इसके लिए शासन ने अलग-अलग रकबे के हिसाब से बीज का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इंसेट...
फसल रकबा बीज
हेक्टेयर क्विंटल
संकर धान 20000 3095
बासमती और सुगंध 42000 9470
मक्का 7996 1494
ज्वार 180 18
बाजरा 92994 2310
उर्द 55233 2770
मूंग 75 40
मूंगफली 530 150
तिल 4127 31
प्रमाणित एवं आधारीय बीजों की दरें तय
बदायूं। खरीफ वर्ष 2017 के लिए प्रमाणित एवं आधारीय बीजों की दरें निर्धारित कर दी गईं हैं। जिले में स्थापित 15 राजकीय बीज भंडारों से प्रमाणित मोटे धान का बीज 3230 तथा आधारीय बीज 3440 रुपये प्रति कुंतल बेचा जाएगा।
प्रमाणित मध्यम महीन धान का बीज 3260 तथा आधारीय बीज 3480 रुपये प्रति कुंतल, प्रमाणित महीन धान 3390 तथा आधारीय 3605 रुपये, प्रमाणित बासमती धान 4040 तथा आधारीय 4335 रुपये, प्रमाणित उर्द की समस्त प्रजाति 11480 तथा आधारीय 18920 रुपये, प्रमाणित मूंग समस्त प्रजाति 9000 तथा आधारीय 13680 रुपये, प्रमाणित अरहर अल्प अवधि समस्त प्रजाति 9520 तथा आधारीय 10530 रुपये, प्रमाणित मक्का (संकुल) समस्त प्रजाति 3450 तथा आधारीय 3650 रुपये, प्रमाणित ज्वार (संकुल) समस्त प्रजाति 3620 तथा आधारीय 3840 रुपये, प्रमाणित बाजरा (संकुल) समस्त प्रजाति 3320 तथा आधारीय 3490 रुपये, प्रमाणित सोयाबीन समस्त प्रजाति 5480 तथा आधारीय 5990 रुपये, प्रमाणित मूंगफली समस्त प्रजाति 7740 तथा आधारीय 8490, प्रमाणित तिल समस्त प्रजाति 10470 तथा आधारीय 11450 तथा ढैंचा का सत्यापित बीज 4750 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा जाएगा।