फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जनआरोग्य मेले में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की रही अधिकता

Sun, 01 Nov 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बीसलपुर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  के मेले में मरीज देखते डॉ,अमित कुमार स्रोत विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बदलते मौसम के चलते सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा खुजली, कान दर्द, सिर दर्द, पेट दर्द और डायबिटीज से पीड़ित मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे।
बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाहीन जहां ने 122 मरीजों का परीक्षण किया। यहां स्थायी फार्मासिस्ट की तैनाती न होने के कारण स्टाफ नर्स ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं। डॉक्टर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी और बुखार के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को भी परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीसलपुर क्षेत्र के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अमित कुमार ने 67 मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट अमित सिंह ने दवाएं बांटीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में डॉ. अदनान अली ने 27 मरीज देखे। यहां फार्मासिस्ट न होने पर लैब टेक्नीशियन गोवर्धन लाल ने दवाओं का वितरण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया में डॉ. चिराग अरोड़ा ने 39 और चुर्रा सकतपुर में डॉ. कमलेश गंगवार ने 53 मरीजों का परीक्षण किया। चुर्रा सकतपुर में फार्मासिस्ट न होने के कारण डॉक्टर ने स्वयं दवाएं वितरित कीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर के अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने बताया कि चारों स्वास्थ्य केंद्रों पर जनआरोग्य मेले का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें