फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने ब्लॉक के निरीक्षण में पाईं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं (बदायूं)। मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत गुरुवार को अचानक ही ब्लाक म्याऊं पहुंच गईं। ब्लॉक के निरीक्षण में उन्हें कई खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया। उन्होंने ब्लॉक परिसर में चल रहे सिलाई केंद्र का भी जायजा लिया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को कई जरूरी टिप्स दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने सबसे पहले अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर के साथ ही विकास कार्यों से संबंधित सभी अभिलेखों को देखा। पाया कि अभिलेखों का रखरखाव अच्छा नहीं है। उनके कवर गंदे पाए गए। अभिलेखों व्यवस्थित नहीं होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई, साथ ही चेताया कि यदि अभिलेखों का रखरखाव अच्छा नहीं रखा तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
सीडीओ ने विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि अपनी समस्या को लेकर आने वाले हर व्यक्ति की शिकायत को समय रहते दूर किया जाए। गांवों में हो रहे विकास कार्यों को भौतिक निरीक्षण किया जाए। सीडीओ ने ब्लाक परिसर में चल रहे सिलाई कड़ाई प्रशिक्षण का भी जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद वे स्वावलंबी बन सकेंगी। सरकार की मंशा भी यही है कि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें