बिसौली-सहसवान रोड पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक साइकिल लेकर खेत पर जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करीब 40 वर्षीय जयराम पुत्र राजपाल उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्घपुर बरौलिया निवासी था। बुधवार शाम करीब पांच बजे जयराम साइकिल पर खेत पर जा रहे थे। तभी सहसवान-बिसौली रोड पर उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से जयराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दर्जनों लोग भी आ गए, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल से लोगों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जयराम के चार बेटे हैं। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा है। हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, एक अन्य हादसे में रायपुर चनी निवासी 22 वर्षीय प्रियंका पुत्री सुरेंद्र और बरेली निवासी बीना (23) पुत्र लोचन घायल हो गए। दोनों छात्राएं एक बाइक पर लिफ्ट लेकर सहसवान कस्बे में स्थित कॉलेज से घर लौट रही थीं।