फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों की सूची में फर्जी नाम जोड़ने वाले सचिवो को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम ने सरकारी योजनाओं की रकम सभी पात्र लाभार्थियों बैंक खाते में अतिशीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा एवं रोजगार सेवकों को सुबह दह बजे उठकर खुले में शौच जाने वालों की निगरानी करने को है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव, नोडल अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि बेसलाइन सर्वे में छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों के नाम सूची में जोड़कर उन्हें शौचालय बनवाने के लिए धनराशि दी जाए। सर्वे में फर्जी नाम जोड़ने पर ग्राम सचिवों की डीएम ने कड़ी फटकार लगाई और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फर्जी लोगों के नाम हटाकर पात्र लाभार्थियों को सूची में जोड़ने को कहा। उन्होंने नोडल अधिकारियों को गांवों में जाकर फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव, गलियों की क्रॉस नालियों पर लोहे के जाल लगे होने की जांच करें। डीएम ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए चिंतित है। इसलिए सभी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। कोई भी व्यक्ति अथवा बिचौलिया नाम जुड़वाने अथवा कटवाने के लिए पैसे मांगता है, ऐसे व्यक्तियों की शिकायत अवश्य करें, ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें