फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम प्रभु के जयकारों के साथ निकाली खाटू नरेश की शोभायात्रा

Mon, 19 Nov 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 देवोत्थान एकादशी पर सोमवार को श्याम भक्तों ने खाटू नरेश का गुणगान करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली। बाबा के निशान लहराते हुए शोभायात्रा में शामिल भक्तों श्याम प्रभु के जयकारे लगाए। स्टेशन रोड और मेन मार्केट में दुकानदारों ने शोभायात्रा पर फूलों की बारिश की। भक्त करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर जजपुरा मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा को निशान अर्पित करने के साथ आरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु की शोभायात्रा परशुरामपुरिया परिवार की देखरेख में सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई। अजय कुमार मित्तल और अमित मित्तल की देखरेख में जुटे भक्तों ने हवन-पूजन कराया। स्टेशन रोड होकर घंटाघर के रास्ते मेन मार्केट में शोभायात्रा के पहुंचने पर दुकानदारों ने जोरदार स्वागत किया। फूलों की बारिश की। रास्ते में गगन मित्तल की ओर से जलपान कराया गया। बाबा के भजनों पर थिरकते भक्तों ने समा बांध दिया। भक्तों ने बाबा के निशान (झंडियां) भी लहराईं। शोभायात्रा के साथ करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर भक्त जब जजपुरा में श्याम बाबा के मंदिर पहुंचे तो पूरा परिसर खाटू नरेश के जयकारों से गूंज उठा। आरती के बाद बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। शोभायात्रा में दीपक गर्ग, उदय सिंघल, अमित अग्रवाल, मितेंद्र कुमार गुप्ता, धीरज मित्तल, गिरीशचंद्र वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, अवधेश गोयल, गोपाल शर्मा, राजकुमार बंसल, राममोहन शर्मा, संजय मित्तल, पवन थरेजा, अजय गर्ग और प्रमोद गोयल आदि शामिल थे।

भंडारे में हजारों भक्तों ने पाया बाबा का प्रसाद
उझानी। जजपुरा स्थित मंदिर में आरती के बाद सेवादारों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सब्जी, पूडी और मिष्ठान का प्रसाद बांटा गया। भंडारा अपराह्न तक चला।
विज्ञापन


पुलिस को हाईवे पर रोकने पड़े वाहन
उझानी। शोभायात्रा हाईवे से होकर मंदिर की ओर बढ़ी तो भक्तों की संख्या में भी इजाफा होता गया। दरोगा शिवेंद्र भदोरिया की अगुवाई में पुलिस फोर्स भी हाईवे पर तैनात रही। पुलिस ने पहले तो वाहन चालकों को हिदायत देकर रफ्तार कम कराई फिर बाद में करीब एक घंटा तक हाईवे पर वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें