फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरदीय नवरात्र कल, सजने लगा मां के दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 1, 2, 3
विज्ञापन

शरदीय नवरात्र कल से,
सजने लगे मां के दरबार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शरदीय नवरात्र बुधवार दस अक्तूबर से शुरू होंगे। इससे पहले मंदिरों और घरों में मां भगवती के दरबार सजने लगे हैं।
शहर के सबसे प्रमुख नगला मंदिर में रंग रोगन के साथ साफ सफाई की जा रही है। मां भगवती की मूर्ति का शृंगार किया जा रहा है। मंदिर के आसपास फल, फूल और प्रसाद की दुकानें सजाई जा रही हैं। नगला मंदिर में बुधवार को तड़के तीन बजे मंगला आरती होगी। साढ़े तीन बजे दरबार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगला मंदिर के पुजारी मोनू पंडित ने बताया कि चित्रा नक्षत्र मंगलवार रात 11:81 बजे से लागू हो जाएगा। इसके साथ ही नवरात्र शुरू हो जाएंगे। मगर कलश स्थापना शुभ मुहूर्त बुधवार सुबह 8:27 मिनट पर रहेगा। उन्होंने बताया कि भगवती पूजन दूध, दही, घी, फल, फूल, मिष्ठान, धूप, कपूर, लौंग, नारियल, पान, सुपारी आदि से किया जाता है। व्रत करने वालों को दुर्गा सप्तशती और कवच का पाठ करने के साथ अखंड ज्योति जलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें