फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, तैयारी पूरी, ईदगाह पर 10 बजे होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद आज, तैयारी पूरी, ईदगाह पर 10 बजे होगी नमाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। ईदु उल अजहा (बकरीद) बुधवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर लगभग तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शहर की अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह पर नमाज सुबह 10 बजे होगी।
विज्ञापन

मदरसा आलिया कादरिया में सुबह 6:30 बजे जिला काजी हजरत सालिम मियां नमाज अदा कराएंगे। यहां पर काफी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जामा मस्जिद पर सुबह 8:30 बजे पेश इमाम मौलाना हाफीज ताहिर हुसैन कादरी नमाज अदा कराएंगे। कबूलपुरा स्थित छोटे सरकार ईदगाह पर सुबह 10 बजे नमाज अदा की जाएगी। यहां फजले रसूले मोहम्मद जिला नायब काजी अज्जाम मियां कादरी नमाज अदा कराएंगे। ईदगाह पर मंगलवार देर शाम तक तैयारी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें