फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं से लखनऊ, दिल्ली के लिए ट्रेन की मांग

Sun, 17 Jun 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने रेल मंत्री मनोज सिन्हा से दिल्ली में मुलाकात की। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने रेलमंत्री को ज्ञापन और मांग पत्र दिया। लखनऊ और दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांग पत्र में कहा गया है कि बदायूं जिला उप्र के पिछड़े जिलों में आता है। यहां ट्रेनों की बहुत समस्या रहती है। जिससे यहां की जनता को बहुत अधिक परेशानी होती है। बदायूं से प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए कोई भी ट्रेन नहीं है। न ही बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन है। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बदायूं जिले के लिए नई ट्रेनें दी जाएं। ताकि बदायूं जिले की जनता को इसका लाभ मिल सके और जिले का पिछड़ापन दूर हो सके। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने पूर्ण आश्वासन दिया कि बदायूं जिलेेेे के लिए निश्चित रूप से ट्रेन बढ़ाने को लेकर मंत्रालय में विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें