फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में 154 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

Fri, 16 Mar 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
बिजली महकमे की टीमों ने बृहस्पतिवार को भी जिले भर में वसूली अभियान चलाया। टीमों ने दो करोड़ से भी ज्यादा के 154 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। इन सभी पर एक-एक लाख से ज्यादा की बकाया है। अलापुर, वजीरगंज और उसावां क्षेत्र के 50 उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज भी कराई गई है। खंड द्वितीय क्षेत्र में टीमों ने गुरुवार को 16 लाख की वसूली की। इस क्षेत्र के 17 बड़े बकाएदारों को आरसी से पूर्व का अंतिम नोटिस भी जारी किया गया है। वसूली अभियान से उपभोक्ताओं में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

विभागीय आला अधिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग ने राजस्व वसूूली को और तेज कर दिया है। पूरे जिले में टीमें वसूली को जुटी हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय छैल बिहारी के निर्देशन में अलापुर, उसावां और वजीरगंज क्षेत्र में टीमों ने सघन वसूली अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता ने शाम को जानकारी देते हुए बताया कि 82 लाख से ज्यादा की बकाया होने पर अलापुर में 13, उसावां में 12 और वजीरंगज में 25 बड़े उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन सभी पर एक-एक लाख से ज्यादा की बकाया है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि दो करोड़ से भी ज्यादा की बकाया अदा नहीं करने पर टीमों ने उपरोक्त तीनों स्थानों पर 154 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इन सभी उपभोक्ताओं पर भी एक-एक लाख से ज्यादा की बकाया है। छैल बिहारी ने बताया कि 17 ऐसे बड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी से पूर्व का अंतिम नोटिस जारी किया है। जिन्होंने पूर्व के नोटिस जारी होने के बाद भी बकाया जमा नहीं की है। टीमों ने तीनों स्थान पर 16 लाख की वसूली की है। उनका कहना है कि उपभोक्ता किसी भी परेशानी से बचने को जल्द बकाया अदा कर दें। उन्हें किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इधर,वसूली अभियान से उपभोक्ताओं में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


बहुत से घरों पर डाल गए हैं ताले
बदायूं। बिजली विभाग की टीमों की खबर सुनते ही वजीरगंज, उसावां, बिल्सी, दातागंज, अलापुर में कई उपभोक्ता अपने घरों को बंद करके इधर-उधर खिसक गए। हालांकि टीम में शामिल बिजली महकमे के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके पड़ोसियों से कहा भी कि ताले डालकर चले जाने से समस्या हल नहीं होगी। उन्हें बकाया जमा करनी होगी।

कई सरकारी महकमों की कट चुकी है लाइट
बदायूं। राजस्व के लक्ष्य को पूरा हासिल करने के लिए बिजली महकमा किसी तरह की कमी नहीं छोड़ रहा है। विभिन्न सरकारी विभागों पर करोड़ों की बकाया चल रही है। कई बार अनुरोध करने के बाद भी बकाया जमा नहीं की तो बिजली विभाग ने अब तक कई सरकारी दफ्तरों और कॉलोनियों की बिजली काट दी है।

हर वक्त खुले रहते हैं कैश काउंटर
अधिशासी अभियंता छैलबिहारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के सभी बिजलीघरों पर कैश काउंटर पूरे समय खुले रहते हैं। जहां उपभोक्ता अपनी बकाया जमा कर सकते हैं।

काटने के बाद जोड़ी लाइन, हुई रिपोर्ट
कुंवरगांव। अवर अभियंता नैनपाल सिंह ने क्षेत्र के 13 ऐसे लोगों के खिलाफ आज रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिनके कनेक्शन बकाया जमा नहीं करने पर काट दिए गए थे, लेकिन उन्होंने बाद में लाइन स्वयं जोड़ ली। ऐसे लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें