फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी परिषदीय स्कूल होंगे बिजली से रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही जिले के सभी परिषदीय
विज्ञापन

स्कूल होंगे बिजली से रोशन
परिषदीय विद्यालयों को पब्लिक स्कूलों की तरह विकसित करने की कवायद तेज
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शासन की योजना परिषदीय विद्यालयों को पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर लाने की है। इसी के तहत जिले के सभी परिषदीय विद्यालय बिजली से रोशन होंगे। इनमें 103 गांव ऐसे है जहां अब तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है। इन गांवों में स्थित विद्यालयों में सोलर लाइट लगाई जाएगी।
जिले में कुल 2358 परिषदीय विद्यालय हैं। इन सभी में विद्युतीकरण किया जाना है, जिससे बच्चे गर्मी में पंखे की हवा में बैठ सकें। जिले के 2046 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन किया जा चुका है। शेष स्कूलों में 31 मार्च तक विद्युतीकरण किया जाना है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ऐसे विद्यालयों की सूची बनाई है, जिनमें अब तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका। ऐसे विद्यालयों की सूची अलग बनाई गई है, जिनके स्कूलों के आसपास बिजली की लाइन या खंभा नहीं है। इनमें 103 विद्यालय हैं, जिनमें करीब 12 हजार रुपये की लागत से सोलर लाइट लगाई जाएगी। 209 स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए रकम जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

-----
इनमें लगेगी सोलर लाइट
इस्लामनगर के प्राथमिक विद्यालय मुसिया नगला, कादरचौक के प्राथमिक विद्यालय खंजन नगला, म्याऊं के प्राथमिक विद्यालय ईश्वरी नगला, सहसवान के प्राथमिक विद्यालय भूड़िया व कादरचौक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरा, म्याऊं के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटिया, दातागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय मजरा खास समेत 74 प्राथमिक विद्यालय और 29 उच्च प्राथमिक विद्यालय का चयन किया गया है।

वर्जन--
सभी बीईओ से विद्यालयों की रिपोर्ट मांगी गई थी। जिनमें विद्युतीकरण कारणवश नहीं हो सका है। इसमें 103 विद्यालय ऐसे निकले जहां पर बिजली खंभे स्कूल के दूर हैं। जिस वजह से गांव में बिजली कनेक्शन नहीं हो सकते हैं। इन विद्यालयों को सोलर लाइन से रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रेम शंकर यादव, बीएसए
---
31 मार्च तक जिले के सभी स्कूलों में विद्युतीकरण कार्य पूरा किया जाना है। इसका आदेश जारी किया जा चुका है। जिन गांवों में बिजली की लाइन नहीं है वहां के विद्यालयों में सोलर लाइट लगाई जाएगी।
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें