फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस की छात्राओं ने समझाया ओडीएफ का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 13 बीडीएनयूजेएचपीएच-08
विज्ञापन


एनएसएस की छात्राओं ने समझाया ओडीएफ का महत्व
उझानी और कछला में निकालीं जागरूकता रैलियां
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत कछला के गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज और बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को खुले में शौच से दूर रहने की सलाह दी गई।
गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज में तीनों इकाइयों को चयनित गांवों में रवाना करने से पहले प्राचार्य डॉ. फैजान अहमद ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कहा- इसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र और छात्राओं को ग्रामीण परिवेश से रूबरू होने का मौका भी मिलता है। छात्राओं की टोली ने ग्रामीण इलाके में पहुंचकर महिलाओं को खुले में शौच नहीं करने का सलाह दी। कसबे में छोटा परिवार-सुखी परिवार और नीट एंड क्लीन कछला का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारियों में डॉ. मोहम्मद अय्यूब, उपासना वशिष्ठ और नीरू शर्मा के साथ विवेक कुमार ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में सात दिवसीय शिविर के पहले दिन प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने विचार रखे। कहा- मेक इन इंडिया अभियान का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी को सामूहिक भूमिका निभानी होगी। बौद्धिक सत्र में डॉ. अवनीश गुप्ता ने छात्राओं को दायित्व बोध कराया। कहा- कौशल विकास के जरिए युवाओं को सशक्त बनाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर रूपम गंगवार, शरद अरोरा, सारिका रानी, मोहित मिश्रा, सुदेश, दिनेश शर्मा और पंकज नागेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें