फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, कई घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
अलापुर। अलापुर थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव के पास टेंपो और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। टकराने के बाद टेंपो पलट गया, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अलापुर- बिलहरी मार्ग पर टेंपो सवारियां लेकर जा रहा था। टेंपो में बिलहरी गांव का 30 वर्षीय बाबू हुसैन भी सवार था। बिलहरी गांव के पास टेंपो में सामने से आई बाइक भिड़ गई। टकराने के बाद टेंपो रोड पर पलट गया। उसमें सवार ग्राम गुढ़ाना निवासी 19 वर्षीय विश्राम पाली (19) पुत्र महिपाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार अन्य लोग घायल हो गए। इसमें रामवेटी (65) निवासी गुढ़ाना, रिंकू (13) पुत्र प्रेमपाल निवासी सैदपुर, आलम (32) निवासी बिलहरी आदि घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय यादव मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें