बदायूं। आईजीआरएस प्रणाली पर आने वाली आम लोगों की शिकायतों को तत्काल निपटाया जाए। डीएम को कई विभागों में 1384 और 418 लंबित प्रकरण मिले। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाए।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने पीडी डीआरडीए विजय कुमार श्रीवास्तव के समय अवधि में 180 तथा 71 डिफाल्ट, उप जिलाधिकारी पारसनाथ के समय अवधि में 109 तथा 07 डिफाल्ट। इन दोनों अधिकारियों के सबसे अधिक लंबित संदर्भ पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया है, कि समस्त संदर्भों को तत्काल निस्तारित कराएं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने स्तर पर लंबित प्रकरण गुणवत्ता पूर्वक समय से निपटाए जाएं। जो अधिकारी इस कार्य में लापरवाही करेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व महेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव तथा नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।