फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीनगला में बुखार का प्रकोप, दो दर्जन से ज्यादा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हरी नगला में वायरल ने पैर पसार लिया है। गांव में कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे वायरल की चपेट में हैं। बीमार लोग निजी डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले क्षेत्र के गांव ललेई, मोहनपुर और लोचनपुर में भी बुखार फैल चुका है।
विज्ञापन

मोहनपुर गांव में पिछले सप्ताह वायरल का प्रकोप शुरू हुआ था। धीरे-धीरे गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार की जद में आ गए। गांव के सुभाष (12), धर्मेंद्र (10), नन्ही (5), विशाल (4), अंकित (6), अशोक (15), अमित (13), खुशी (15), संतोष (8), निर्दोष (9), गीता (17), महेश (16), अंजू (7), सुरेश (55), कमलेश (37) समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग वायरल की चपेट में हैं। बीमार लोगों को शरीर में दर्द के साथ कमजोरी और ठंड के साथ बुखार की शिकायत है। गांव के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं का अभाव होने की वजह से वह निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें