फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। दो अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक और कैंटर के बीच हुई भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद बिसौली बदायूं रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसौली-बदायूं रोड पर गांव बसई के समीप मंगलवार की रात दो बजे एक ही दिशा से आ रहे ट्रक और कैंटर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त हुई कि कैंटर चालक 30 वर्षीय विकास गुप्ता पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वह कस्बा कुंवरगाव का रहने वाला है। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। विकास गुप्ता की जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। भाई राकेश गुप्ता ने बताया कि विकास मंगलवार रात एक बजे कुंवरगाव से मक्का ट्रक में भरकर बहजोई जा रहे था। यह ट्रक आंवला निवासी नजमाबी का है। पत्नी रूबी का रो रोकर बुरा हाल है। वह पिछले एक साल से यह कैंटर चला रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इधर, आसफपुर रोड पर रतनपुर निवासी जयनारायन पुत्र लोधी बिसौली से घरेलू सामान खरीद कर अपने घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने पिकअप को चालक समेत पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें