फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 करोड़ से होगा कादरचौक- बदायूं मार्ग का कायाकल्प

Tue, 25 Aug 2015 07:26 PM IST
कादरचौक(बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बदायूं वायां कादरचौक से होकर मैनपुरी, सैफई को जोड़ने वाली रोड का गंगपुर से नौशेरा तक बुरा हाल है, लेकिन अब इस रोड के दिन बहुर जाएंगे। नोएडा की डीआर फील्ड स्टेट कंपनी को रोड निर्माण का ठेेका 19 करोड़ में मिला है। रोड को साढ़े पांच मीटर से सात मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। कादरचौक, इस्माइलपुर और नौशेरा में दोनों तरफ नाले भी बनेंगे। सरकी गांव में कंपनी ने हॉटमिक्स प्लांट लगाकर चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम भी शुरू भी कर दिया है। इससे आसपास के गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
------
पुलियों के चौड़ीकरण न होने से होंगे हादसे
प्रस्ताव में पुलियाओं के चौड़ीकरण न होने से पुलियां वही पांच मीटर की ही रह जाएंगी जो हादसे का कारण बनेंगी।
------
मुख्य चौराहे की सजावट का भी है प्रस्ताव
कंपनी मैनेजर संदीप बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से कस्बे के मुख्य चौराहे के चौड़ीकरण एवं सजावट का भी प्रस्ताव भेजा गया है। बताया गया कि इस वर्ष मे जिन किमी पर काम हुआ है वहां सिर्फ चौड़ीकरण का ही काम होगा। वहां रोड पर हॉटमिक्स काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मेला ककोड़ा के समय निर्माण बनेगा मुसीबत
कादरचौक। बदायूं का मिनी कुंभ कहा जाने वाला मेला ककोड़ा शुरू होने में अभी से तीन महीने हैं। सड़क निर्माण का काम शुरू हो चुका है। इन तीन महीने में सड़का का निर्माण कार्य पूरा होना मुश्किल है। ऐसे में रोड़ उखेड़ कर डाल दी गई और निम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें