फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 28 हजार उपभोक्ताओं पर 19 लाइनमैन... कैसे सुधरे दातागंज की बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। नगर में बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए विभाग के पास पर्याप्त स्टॉफ नहीं है। गर्मी में फाल्ट अधिक हो रहे हैं। उसे ठीक करने के लिए कई दिन लग रहे हैं। विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र में 28 हजार उपभोक्ताओं पर 19 लाइनमैन हैं। इस वजह से फाल्ट आने पर समय पर ठीक नहीं कराए जाते हैं।
विज्ञापन

एक महीना पहले लगाई गई केबल रोजाना दो चार स्थानों पर जल रही है। इससे किसी न किसी मोहल्ले की बिजली गुल रहती है। वोल्टेज भी हाई और लो होते रहते हैं। दर्जनों लोगों के विद्युत उपकरण फुंक चुके हैं। एक सप्ताह से नगर में बिजली की भारी किल्लत है। शनिवार को अस्पताल के सामने मेन बाजार में चौराहे के पास लगी केबल धू-धू कर जलने लगी। उसे जल्द ठीक नहीं किया गया। इस उपकेंद्र से 28 हजार घरों में बिजली सप्लाई होती है। लाइन में फाल्ट होने पर 19 लाइनमैन हैं लेकिन यह पर्याप्त नहीं हैं। हजरतपुर फीडर की लाइन 30 किलोमीटर लंबी है। उसकी जिम्मेदारी तीन लाइनमैन पर है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल में 23 हजार उपभोक्ताओं पर 12 लाइनमैन हैं।

- गर्मी में लोड बढ़ गया है। लाइनों में स्पार्किंग की समस्याएं आ रही हैं। स्टाॅफ कम होने के कारण भी उपभोक्ताओं को संतोषजनक और शीघ्र सेवा नहीं मिल पाती है। इन सभी कारणों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

- बालमुकुंद सिंह, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र दातागंज
-
मेन लाइन में ब्रेकडाउन आठ घंटे ठप रही सप्लाई
बिल्सी। सुबह करीब आठ बजे उझानी-बिल्सी के मध्य मुख्य लाइन रविवार को ब्रेक डाउन में चली गई। इससे नगर क्षेत्र की सप्लाई करीब आठ घंटे तक ठप रही।

गांव रायपुर बुजुर्ग में देवी मंदिर के पास जामुन के पेड़ की टहनी मुख्य लाइन से छू गई। इससे लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। दोपहर दो बजे फाल्ट को दूर कर सप्लाई शुरू की गई। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए तक इधर-उधर भटकना पड़ा। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह पेड़ की टहनी मुख्य लाइन से छू गई। फाल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। नगर के लोगों ने नगर क्षेत्र के बिजलीघर को उलैया उपकेंद्र से जुड़वाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें