फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार गैरहाजिर चल रहे पांच अनुदेशकों की संविदा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। लंबे समय से विद्यालयों से गैरहाजिर चल रहे पांच अनुदेशकों की संविदा समाप्त करने की खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए से संस्तुति की है, साथ ही दो दिन से अनुपस्थित और विद्यालय की रंगाई-पुताई, मरम्मत नहीं कराने के आरोप में एक इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के निलंबन की भी संस्तुति की गई है। बीईओ की इस कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति के साथ ही समय से स्कूल खुलने और बंद होने पर शासन का खास ध्यान है। खंड शिक्षाधिकारी रमेश पंकज ने क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनी मेहरा में तैनात अनुदेशक विपिन कुमार 19 जनवरी से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। घिलौर के उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात अनुदेशक मधुबाला और एकता राठौर लगातार गैरहाजिर हैं। बताया कि उन्हें दो जनवरी, 23 जनवरी और 12 फरवरी को निरीक्षण में भी दोनों अनुदेशक गैरहाजिर मिलीं थीं। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्कूल प्रसिद्धपुर में तैनात अनुदेशक श्वेता सक्सेना अक्तूबर 18 से लगातार गैरहाजिर चल रहीं हैं, वहीं छिजऊ के जूनियर स्कूल में तैनात अनुदेशक सपना कुमारी 20 दिसंबर 18 से गैरहाजिर हैं। इन सभी की संविदा खत्म करने की संस्तुति की गई है।
बीईओ ने कहा कि छिजऊ की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका किरनबाला दो दिन से गैरहाजिर हैं। कई बार निर्देश के बाद भी उन्होंने स्कूल की रंगाई-पुताई और मरम्मत भी नहीं कराई। उन्हें भी निलंबित करने की संस्तुति की है। बीईओ ने बताया कि गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों-अनदुेशकों और शिक्षामित्रों को बख्शा नहीं जाएगा। बीईओ की इस कार्रवाई से ब्लॉक के शिक्षकों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें