फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं मिलने से बूंद-बूंद पानी को तरसे नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। तीन-चार दिन से सुबह और शाम को बिजली नहीं मिलने की वजह से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं। रात को पूरा नगर अंधकार में डूब जाता है। बिजली न मिलने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से सुबह-शाम जलापूर्ति की जाती है। इस वक्त तीन-चार दिन से बिजली बिल्कुल नहीं आ रही है, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम बिजली नहीं मिलने के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है। जब भी उपकेंद्र पर जाते हैं तो यही कह दिया जाता है कि कटौती ऊपर से हो रही है। स्थानीय स्तर से नहीं। लोगों का कहना है यदि जल्द ही कटौती को बंद कर सुबह-शाम बिजली नहीं दी गई तो वे बिजली महकमे के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होंगे। इधर, लोगों का कहना है कि दातागंज फीडर को ही सुबह-शाम बंद किया जा रहा है। दूसरे डहरपुर फीडर से क्षेत्र को लगातार आपूर्ति की जा रही है। एसडीएम दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि सुबह-शाम कटौती क्यों हो रही है इस बारे में विभागीय अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द ही कटौती को बंद कराया जाएगा ताकि नागरिकों को दोनों वक्त जलापूर्ति मिल सके।
-------------------
कुंवरगांव में बिजली कटौती ने किया लोगों को परेशान
कुंवरगांव। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। देहात में हालात और भी बुरे है, जहां बिजली सप्लाई महज 8-10 घंटे मिल रही है, जिससे ग्रामीण परेशान है। बिजली न मिलने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे जिससे किसान परेशान हैं। ग्रामीणों को बिजली संबंधी काम कराने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय कर शहर जाना पड़ता है। इससे इनका अतिरिक्त पैसा तो खर्च हो ही रहा है, साथ ही समय भी बर्बाद हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें