फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार सुबह नेकपुर और उसावां रेलवे क्रॉसिंग के बीच एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर किनारे जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करीब 36 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र श्यामलाल सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी था। उसकी मोहल्ले में ही कपड़ों पर प्रेस करने की दुकान थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अनिल नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग की ओर से पटरी के किनारे-किनारे उसावां रेलवे क्रॉसिंग की ओर आ रहा था। उसी समय कासगंज की ओर से आई मालगाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक उछलकर खंदी में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस वहां पहुंची और लोगों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान एक व्यक्ति ने अनिल की शिनाख्त की, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। तब तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। उसके बाद परिवार वाले भी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अनिल के चार बेटियां हैं। पत्नी गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें