फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार पुल के नीचे गिरने से एसएसबी के पांच जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 09 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार पुल के नीचे गिरने से एसएसबी के पांच जवान घायल
बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार तड़के वितरोई मोड़ के पास हुआ हादसा
घायल जवान लखीमपुर खीरी की यूनिट में हैं तैनात, पुलिस ने कराया प्राथमिक उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। लखीमपुर-खीरी से मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए जा रहे सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवानों की प्राइवेट कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरकर पलट गई। कार में सवार पांचों जवान घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायल जवानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में एक जवान की हालत गंभीर बताई गई है।
बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसा रविवार तड़के करीब तीन बजे वितरोई मोड के पास अल्लीपुर पुल पर हुआ। एसएसबी की लखीमपुर-खीरी यूनिट में तैनात पांच जवान मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए रात में प्राइवेट कार से चले। अल्लीपुर पुल के पास ही चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार रेलिंग से घिसटती हुई पुल के नीचे गिरकर पलट गई। कार में फंसे जवानों ने बचाव को शोर मचाया तो एक वाहन सवार ने मदद करते हुए मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने जवानों को बाहर निकाला। पांचों जवानों को लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
विज्ञापन

घायल जवानों में अनिल कुमार (30) पुत्र राजाराम, किशन सिंह (40) पुत्र चरनसिंह, जगदीश चंद्र (35) पुत्र दिलीप, रामकिशोर मिश्रा (39) पुत्र अभिलाष सिंह और अरविंद (40) पुत्र महेशचंद्र हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना एसएसबी की यूनिट के अफसरों को भी दी। प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में एक जवान की हालत गंभीर बताई गई है। बताते हैं कि एसएसबी के ये जवान रविवार होने की वजह से यूनिट के अफसरों को सूचना दिए बगैर ही धार्मिक यात्रा पर निकले थे। इधर, सुबह कछला चौकी पुलिस कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से बाहर निकलवा लिया है। इस दौरान मौके पर राहगीरों का भी जमघट लगा रहा।
विज्ञापन

------------
फोटो खींचने पर भड़के घायल जवान
उझानी। हादसे के बाद पुलिस कर्मी घायल जवानों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो एक स्वास्थ्य कर्मी ने घायल जवानों का फोटो खींचने को सेलफोन निकाला। यह देख घायलों में दो जवान बिफर पड़े। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी हादसे के जानकारी देने से इंकार कर दिया। यह भी नहीं बताया कि कार को किराये पर लाया गया था या फिर किसी परिचित व्यक्ति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें