पुलिस लाइन मैदान पर चल रही बेसिक विभाग की 36वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। दूसरे दिन कबड्डी, खो खो, दौड़, लंबी कूद की बालक-बालिका वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इमसें कादरचौक ब्लॉक के बच्चों ने अपना दमदख दिखाया। जिसके चलते खेल का दूसरा दिन उनके नाम रहा।
सुबह बच्चे पूरे जोश में प्रतिभाग करते दिखे। इसका असर सभी को देखने को मिला। पहले दिन हुई अव्यवस्थाओं के बाद में आयोजकों ने दूसरे दिन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए बच्चों को समय से नाश्ता, खाना उपलब्ध कराया। प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के लोगों के साथ बच्चों के अभिभावक भी पहुंचे।
दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं के परिणाम
वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
200 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालिका ममता वंदना नगमा
100 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालिका वंदना प्रीति नगमा
50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालिका नगमा प्रीति प्रेमकली
400 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालिका ममता वंदना प्रेमकली
लंबी कूद प्राथमिक स्तर बालिका ममता सुदामा प्रेमकली
लंबी कूद प्राथमिक स्तर बालक ओम सिंह संजू अभिजीत
400 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक संजू आशीष अमित
50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक आशीष यादव पवन पवन
100 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक आशीष यादव पवन रोहिल
200 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक अनुज जयवीर ओम सिंह
600 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालिका अनीता साधना अनीता
100 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालिका रुचि नीतू अनीता
लंबी कूद उच्च प्राथमिक बालिका माधुरी वर्षा पूनम
200 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालिका माधुरी नीतू अनीता
400 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालिका अनीता ममता मूर्ति
600 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालक दीपक देवेंद्र सोनू
100 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालक अमित आलोक सुरजीत
लंबी कूद उच्च प्राथमिक बालक आलोक दीपक सुरजीत
200 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालक दीपक प्रदीप सुरजीत
400 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालक अभिषेक प्रमोद सुभाष यादव
खोखो में दिखाया जलवा
खोखो प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर में बालिका वर्ग में कादरचौक प्राथमिक विद्यालय पसेई से कावेरी, सविता, पायल, सुदेशा, मौसमी, सुमानी, सविता, राजमाला, लकी, अंजली, सुदामा बेनी। जगत प्रथम खुशनुमा, शोभा, रामारनीत, सुामायला, नीतू, रचना, सुष्मिता, रेश्मा बी, नीलम, कीर्ति, करीना, महिमा। वहीं खोखो बालक वर्ग में कादरचौक बोंदरी कादरचौक से संजय यादव, मंजीत यादव, अतुल यादव, मोहित यादव, दीपक यादव, आदित्य, हृदेश, सोहित, मोनू, शवीबा, संतोष, मंजीत। जगत प्रथम से एसूलाल, विवेक, अजय, शारिक, मुकेश, हरिओम, अशोक, सत्यपाल, मोहनिश, गौरव, राकेश रहे।