फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएफ हाईवे पर खड़े ट्रकों को मिली आजादी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएफ हाईवे पर खड़े
विज्ञापन

ट्रकों को मिली आजादी
रूट डायवर्जन से शहर में नहीं हो पा रही थी एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। श्रावण मास में रूट डायवर्जन से एमएफ हाईवे पर फंसे दर्जनों ट्रकों को सोमवार शाम आजादी मिल गई। सभी ट्रक करीब एक सप्ताह से हाईवे किनारे खड़े थे। उनके चालक आस-पास के ढाबों पर भोजन करके समय काट रहे थे। सोमवार शाम कांवड़ियों की आवाजाही बंद होते ही पुलिस ने सभी ट्रकों को हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

जिले में 27 जुलाई की रात रूट डायवर्जन कर दिया गया था। तीन दिन तक बड़े वाहनों को शहर में घुसने नहीं दिया गया। इसके बाद चार अगस्त को रूट डायवर्जन हुआ, यह भी तीन दिन चला। इस दौरान शहर के बाहर खड़े ट्रक तीन दिन बाद पुलिस ने निकलवा दिए, परंतु नौ अगस्त की रात बरेली-बदायूं हाईवे पर कांवड़ियों ने बवाल कर दिया, जिससे पुलिस के हाथपांव फूल गए और पुलिस ने नौ अगस्त को रूट डायवर्जन स्थायी कर दिया। इससे दर्जनों बड़े वाहनों के शहर के बाहर पहिए थम गए। दर्जनों ट्रक एमएफ हाईवे किनारे लग गए। जबकि दर्जनों ट्रक बिल्सी, उझानी और अन्य मार्गों पर खड़े हो गए। इन वाहनों के चालक आस-पास के ढाबों पर खा पीकर रूट डायवर्जन खुलने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार शाम तक कांवड़ियों आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों के आदेश पर सभी ट्रकों को पास करा दिया गया। तब ट्रक चालकों को राहत की सांस मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें