फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, घरों में दुबके रहे लोग

विज्ञापन
कोहरे की परत चीर कर ‌निकलते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। शीतलहर के चलते सोमवार का दिन काफी ठंडा रहा। सुबह के समय हल्के कोहरे और पूरे दिन बदली के कारण लोग ठिठुरते रहे। पारा गिरने से अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। जरूरी काम से निकले लेकिन रोजाना की अपेक्षा अधिक कपड़े पहनकर।
विज्ञापन

सोमवार को पारा गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोग सारा दिन ठंड से बेहाल रहे। खास कर उम्रदराज और बीमार लोगों को काफी दिक्कत रही। देर रात को होने वाला कोहरा सुबह आठ बजे तक छाया रहा, लेकिन दिनभर बदली छाई रही। इस कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सकी और ठंडी हवाओं से लोग पूरे दिन कांपते नजर आए। बाजार में भी दोपहर में कुछ देर के लिए भीड़ बढ़ी। इसके बाद फिर हर रोज जैसा माहौल हो गया। वहीं शाम होते ही लोग समय से पहले घरों में कैद हो गए।
बिसौली। ठंड के कारण नगर, आसपास के क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे जहां बूढ़े घरों के अंदर नजर गए। वहीं कामकाजी लोग अतिरिक्त गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। पूस के माह में सर्वाधिक ठंड रहती है।
विज्ञापन

सोमवार पूस की पड़वा थी। सुबह से ही बादल घिर आए। इससे अचानक पारा नीचे आ गया। ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों के बाजार में ज्यादा बिक्री देखी गई। ठंड बढ़ना गरीबों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें