फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू धर्मशाला के मतदान केंद्र पर 26 नवंबर को दोबारा होगा मतदान

विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव स्थगित
विज्ञापन
बदायूं। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शहर के साहू धर्मशाला मतदान केंद्र के बूथ नंबर 72 पर बूथ कैप्चारिंग की घटना हुई थी। प्रेक्षक की जांच रिपोर्ट पर राज्य निर्वाचन आयोग ने बूथ नंबर 72 का मतदान रद्द कर दिया था। अब यहां दूसरे चरण वाले दिन 26 नवंबर को दोबारा मतदान होगा। आयोग ने विवादित मतदान केंद्र पर दोबारा चुनाव के दौरान व्यापक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को बदायूं जिलेे की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में मतदान हुआ। इसमें बदायूं नगर पालिका के साहू धर्मशाला के मतदान केंद्र संख्या 72 पर बूथ कैप्चरिंग का प्रयास हुआ। जिला प्रशासन ने वहां पर फटे पड़े मतपत्रों, संबंधित अधिकारी के बयान और वीडियोग्राफी को देखने के बाद में इसकी जानकारी प्रेक्षक को दी। प्रेक्षक ने राज्य निर्वाचन आयोग को इसके बारे में अवगत कराया। इसके बाद में आयोग ने यहां पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से निर्देश प्राप्त हुए है। इसमें 26 नवंबर सुबह साढ़े सात बजे से मतदान होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें शहर के वार्ड नंबर 13 के संबंधित मतदाता अपने मतधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें