फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 107 प्रत्याशियों का नामांकन

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बदायूं। निकाय चुनाव में आखिरी दिन जिलेभर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 39, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 68 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि नगर पालिका व नगर पंचायत सदस्य पद पर 447 प्रत्याशियों ने पर्चें दाखिल किए। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की ओर से सोमवार केे अंतिम दिन नगर पालिका बदायूं से अध्यक्ष पद पर बसपा की प्रत्याशी प्रीति साहू ने नामांकन कराया। इसके बाद में भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल ने नगर पालिका बदायूं से अध्यक्ष पद लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस से राज रानी, राष्ट्रीय लोक दल से शिव देवी ने नामांकन कराया। जबकि सदस्य पद पर 92 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। कुवरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी की ओर से ताहिर और सुनीता, हरीश चंद्र, उर्मिला देवी ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा। जबकि सदस्य पद पर 14 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नगर पंचायत सखानू से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के शाहिद समी और सितारा बेगम और असिम हुसैन ने पर्चा भरा। इस दौरान सदस्य पद पर 39 प्रत्याशी ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

--------------------
भाजपा प्रत्याशी वंदना ने भरा प्रत्याशी
बिसौली। नगर पंचायत मुंडिया से भाजपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने बिल्सी विधायक आरके शर्मा, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व चेयरमैन बनवारी लाल और दयाशंकर मिश्रा की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां कुल 24 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद बिसौली के लिए सपा प्रत्याशी अबरार अहमद ने नगर अध्यक्ष शहनवाज खां के साथ नामांकन कराया। यहां कुल 19 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। वजीरगंज से भाजपा प्रत्याशी शकुंतला देवी ने विधायक महेश गुप्ता की मौजूदगी में नामांकन कराया। यहीं से बसपा प्रत्याशी हूरबानो ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार यहां कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। सैदपुर से भाजपा प्रत्याशी महजबीन ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां 14 उम्मीदवार हो गए है। इस अवसर पर एसडीएम मोहम्मद अवेश, सीओ मुन्नालाल, थानाध्यक्ष राजेश कश्यप आदि प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
-------
भाजपा से शकुंतला ने कराया नामांकन
वजीरगंज। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी शकुंतला देवी ने पर्चा भरा। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सक्सेना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित मौर्या, सुदेश श्रीवास्तव, प्रभा शंकर शर्मा, विश्वजीत गुप्ता मौजूद रहे। राहुल वार्ष्णेय के साथ अपना नामांकन कराया। उनके साथ भाजपा नेता हरिशंकर वार्ष्णेय डॉ. नंद किशोर वार्ष्णेय, महेश गुप्ता, रजनीश वार्ष्णेय, शैलेश, परमेश वार्ष्णेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
दातागंज में चेयरमैन पद के लिए 11 ने कराया नामांकन
दातागंज। निकाय चुनाव में अंतिम दिन सोमवार को नगर पालिका दातागंज में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इस तहसील क्षेत्र में आने वाली नगर पंचायत उसहैत में 11, अलापुर में 16 और सर्वाधिक उसावां में 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान पूरी ताकत झोंक दी।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद दातागंज में चेयरमैन पद को समाजवादी पार्टी से मोहम्मद इशाक, कांग्रेस से राकेश वर्मा, बीजेपी से आकाश वर्मा, बसपा से हरीश मैथिल, राष्ट्रीय लोकदल से मोहम्मद राशिद ने नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू के अलावा अन्य पार्टी के नेता थे। इधर,सोहनपाल सिंह राठौर, मुकेश शर्मा, मोहम्मद कय्यूम, कल्याण सिंह, सारिका वर्मा और मोहम्मद इमरान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। यहां बता दें कि दातागंज नगर पालिका परिषद के रूप में पहली बार चुनाव होगा। इधर, नगर पंचायत उसहैत में 11, अलापुर में 16 प्रत्याशियों ने चेयरमैन पद को नामांकन किया। सबसे ज्यादा प्रत्याशी नगर पंचायत उसावां में हैं। यहां पर रिकार्ड 22 प्रत्याशियों ने आज नामांकन पत्र भरा।
-----------------
बिल्सी से संजीव, इस्लामनगर से जायदा ने दाखिल किया पर्चा
बिल्सी। अंतिम दिन सोमवार को नगर पंचायत रुदायन से अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार, मधुबाला, नीतू शर्मा, सूर्यपाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सदस्य पद के लिए सोमवार को किसी ने भी पर्चा नहीं भरा। इस्लामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर पूर्व चैयरमैन की बहन जायदा बेगम ने सपा से अपना पर्चा दाखिल किया। इनके इलावा बबली शर्मा, मधु ने दो सैट, पूजा, जयदेवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में अपना पर्चा भरा। वहीं सदस्य पद के लिए नौ नामांकन हुए। बिल्सी नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से संजीव कुमार असावा, नलिन वार्ष्णेय, निजामुद्दीन सैफी, सीमा खां, गोपाल बाबू एवं लव कुमार उर्फ भोले ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए 31 लोगों ने अपना नामांकन पत्रों को दाखिल किया। यह जानकारी एसडीएम लाल बहादुर ने दी।
-----
भाजपा से अनुज, बसपा से डॉ. प्यारे मियां ने भरी हुंकार
सहसवान। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अनुज माहेश्वरी, बसपा प्रत्याशी डॉ. प्यारे मियां समेत सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब चेयरमैन पद के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में है। सदस्य पद के लिए भी अंतिम दिन तीन दर्जन से अधिक लोगों ने पर्चे दाखिल किए। 25 वार्डों में सदस्य पद के लिए कुल 175 लोगों ने पर्चे दाखिल किए। सर्वाधिक 11 प्रत्याशी वार्ड सं 21 और सबसे कम चार वार्ड संख्या 16 से है। चेयरमैन पद पर भाजपा से अनुज माहेश्वरी, सपा से राशिद हुसैन, बसपा से डॉ. प्यारे मियां, कांग्रेस से मरियम, निर्दलीय निवर्तमान पालिका अध्यक्ष हाजी नूरूददीन, मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, वेद प्रकाश सक्सेना, राकेश कुमार, राजवीर उर्फ नन्हे, सुरेश, अब्दुल मलिक, नेहा माहेश्वरी समेत कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है।
-----------
पूनम, शंकर, पुरुषोत्तम समेत छह ने कराया नामांकन
उझानी (बदायूं)। नामांकन के अंतिम दिन सपा की पूनम अग्रवाल, भाजपा के शंकर गुप्ता और पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय समेत छह लोगों ने पर्चा दाखिल कर दिया। नामांकन से पहले बाजार में शक्ति प्रदर्शन का नजारा भी देखने को मिला। सदस्य पद के लिए 42 पर्चे दाखिल किए गए।
दलीय प्रत्याशियों में बसपा की ओर से सबसे पहले पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय पहुंचे। उन्होंने पार्टी के जिला सचिव रवि मौर्य की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। भाजपा के शंकर गुप्ता के नामांकन के दौरान पार्टी के बृज प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा और बिल्सी से विधायक आरके शर्मा भी पहुंचे। सपा प्रत्याशी पूनम अग्रवाल ने अपने पति पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की मौजूदगी में नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से रियासत खां, एनसीपी से दुलीराम मौर्य और आम आदमी पार्टी से मोहम्मद आरिफ का भी पर्चा भरा गया। सदस्य पद के लिए 42 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से अनिल यादव और उनकी पत्नी सुषमा ने निर्दलीय, बसपा से चंदन कश्यप, निर्दलीय जगदीश सिंह, आप से कुंवरपाल, कांग्रेस से नरेशपाल, उनकी पत्नी रेखा ने निर्दलीय, भाजपा से राजेश कुमार और रेखा ने निर्दलीय के रूप में नामांकन कराया। सदस्य पद के लिए 33 पर्चे दाखिल किए गए। नामांकन से खासकर दलीय प्रत्याशियों ने समर्थकों की भीड़ जुटाकर बाजार में शक्ति प्रदर्शन भी किया।
-------------
भाजपा प्रत्याशी दीपमाला ने दलबल के साथ कराया नामांकन
बदायूं। शहर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अंतिम दिन बीएसपी, बीजेपी, कांग्रेस समेत राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अब तक सात प्रत्याशियों ने शहर सीट पर चाल ठोकी है।
नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर पालिका बदायूं से अध्यक्ष पद पर दीपमाला गोयल ने नामांकन कराया। इस दौरान उनके साथ में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पांचाल क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पांचाल क्षेत्र के उपाध्यक्ष जेके सक्सेना, पूर्व एमएलसी जितेंद्र शाक्य समेत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा चौहान, पूर्णिमा गुप्ता, रजनी मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जबकि बहुजन समाज पार्टी की ओर से प्रीति साहू ने नामांकन कराया। इस दौरान उनके पति विजय साहू और प्रस्तावक मौजूद रहे। जबकि कांग्रेस की ओर से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम कुमार दिवाकर की पत्नी राजरानी ने नामांकन कराया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह, जिलाध्यक्ष साजिद अली मौजूद रहे। जबकि राष्ट्रीय लोकदल की ओर से शिवदेवी ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें