बदायूं। अक्षर दाता, पाप-पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी एवं कल्याणी मां दुर्गो के संयुक्त दरबार में अखंड ज्ञान ज्योति चलाई गई। नवरात्र के अंतिम दिन विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद में प्रसाद वितरण किया गया।
शहर के पटियाली सराय मोहल्ले में स्थित नवाब नौबत राय मंदिर में नवरात्र के पहले दिन चित्रगुप्त और मां दुर्गा के संयुक्त दरबार में अखंड ज्योति हर साल की भॉति इस साल भी जलाई गई। इस दौरान आजाद चंद्र सक्सेना, कमलेश सक्सेना ने चित्रगुप्त के बारे में लोगों को जानकारी दी। वहीं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। इसके बाद में मंदिर परिसर में कन्याओं को भोज कराया गया। इस मौके पर देशराज सक्सेना, श्रीराम चंद्र, राजेश सक्सेना, सुभाष सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेेना, ब्रजपाल, तेजल, महालक्ष्मी, आशीष, गीता, अमन, वेद प्रकाश, अजय समेत तमाम लोग मौजूद रहे। विशाल यज्ञ के बाद में प्रसाद वितरण किया गया। इधर गांव सिरसाठेर में भी कन्याओं को भोज कराया गया।