बदायूं। जिले के दातागंज तहसील क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की अब दशा सुधरने वाली है। दातागंज क्षेत्र की 18 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण के लिए शासन से दो करोड़ 83 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सभी सड़कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। ठेकेदार से अनुबंध होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
दातागंज तहसील को जिले के पिछड़े इलाकों में गिना जाता है, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण रहा है। जिन सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। उनमें दातागंज विधानसभा क्षेत्र के तहत गढ़िया रंगीन मार्ग से सेंटाडांडी मार्ग, सादुल्लागंज लिंक मार्ग, सैजनी-हजरतपुर मार्ग से रिठिया मार्ग, सथरा वरैनिया वाया मौसमपुर मार्ग, धौरेरा–हजरतपुर मार्ग से पिंडारा मार्ग, गदरौली मार्ग से मंझा मार्ग, अटेना पुल से प्रेमी नगला संपर्क मार्ग शामिल रहेगा।
सेनपुर मुझियाना से गाजीपुर संपर्क मार्ग, कोहनी जाफराबाद मार्ग से फतेहपुर संपर्क मार्ग, कटरा मार्ग से खेड़ा जलालपुर मार्ग, गूरा नवीगंज मार्ग से गोरी नगला मार्ग, गंडास से रुकुमपुर पुख्ता मार्ग, बल्लिया मार्ग से उदना उदैनिया मार्ग, कमां मार्ग से सीर जैलाल मार्ग, कोली से चंदोखा प्रहलादपुर पुख्ता मार्ग, सिसइया मार्ग से घाटमपुर मार्ग की भी दशा सुधरेगी।
वहीं, बेलाडांडी मार्ग से गालौथी मार्ग व कमले मार्ग से नरपत नगला मार्ग भी शामिल है।