फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस पर हमलावर 18 लोगों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। युवक को पेड़ से बांधकर पीटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीण हमलावर हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को 18 लोगों को का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से गांव में पुलिस का खौफ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि गांव पियरी जमालपुर के रहने वाले सोहन सिंह ने 24 मई को सूचना दी। उसने बताया कि उसका बेटा सुमेरी जंगल से घर को चादर लेने गया था। उसी दौरान गांव में मुरारी लाल की बहू से तीन दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर फिर से विवाद हो गया। आरोप है कि मुरारी लाल, पुष्पेंद्र, पूरन, रामफल, बिहारी, किशन, सोमवीर, भजनलाल, वीरेन्द्र, राजेश के साथ अन्य गांव के लोगों ने बिजली के खंभे में बांधकर पीटा। पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव के उन पर हमलावर हो गए। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें