फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन दिन में डायरिया के 175 मरीज सरकारी अस्पतालों में हुए भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी बढ़ने के साथ ही डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। तीन दिनों में डायरिया के 175 मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में इसके मरीज जा रहे हैं। ऐसे में डाक्टरों ने खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

उमस व गर्मी के कारण बच्चे और बड़े भी डायरिया के शिकार हो रहे हैं। सोमवार को इमरजेंसी वार्ड में उल्टी-दस्त के सात और मरीजों को भर्ती कराया गया है। वार्ड में डायरिया के कुल 27 मरीज पहले से भर्ती हैं। इसी तरह से जिले की 17 सीएचसी व मेडिकल कालेज में पिछले तीन में 175 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया है। लगातार डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने वार्ड में बेड़ और बढ़ाए हैं। डॉक्टर ने मरीजों को बासी भोजन से बचने की सलाह दी है। जिला अस्पताल में कुल 68 बेड हैं। एक दिन पहले तक डायरिया से पीड़ित 27 मरीज भर्ती थे। सोमवार को सात मरीज और भर्ती किए गए। वार्ड में कुल 65 मरीज भर्ती हैं। ऐसे में बेड कम पड़ गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पांच बेड और बढ़ाए हैं।इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. मोहित ने बताया कि रात 12 बजे से अब तक कुल 18 मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें उल्टी-दस्त के सात मरीज भर्ती किए गए हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि वार्ड में डायरिया के मरीज भर्ती हैं। सभी का सही से इलाज किया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं। डायरिया से पीड़ित बच्चे लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कोट,
- डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर व स्टाफ को निर्देशित कर दिया गया है। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें