फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पास हुआ 25 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर पालिका परिषद बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में वर्ष 2019-20 के लिए 25 करोड़ का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय एवं विधायक आरके शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में नगर के विकास कार्यों समेत प्रत्येक वार्ड की जर्जर सड़कों के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च करने एवं नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में एक बरातघर का निर्माण कराए जाने समेत कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड की जर्जर सड़कों की समस्या को रखा, जिस पर पालिकाध्यक्ष ने करीब पांच करोड़ की धनराशि से प्रत्येक वार्ड की सड़कों का निर्माण कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था, कीटनाशक एवं अन्य सामान खरीदने के बावत कई प्रस्तावों को बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया। इस मौके पर एसडीएम/ईओ लाल बहादुर सिंह, धर्मवीर, राकेश यादव, मुकुल मालपाणी, मनोज तोमर, अशोक कुमार, आशा देवी, शीला देवी, सर्वेश कुमारी, ज्ञान देवी, मुस्लिमा बेगम, जीनुस अंसारी, राजो देवी, रामनारायण, विनोद बाबू, अरशद, इब्लेहसन, मोहम्मद यासीन, रामवती, सोमेन्द्र माहेश्वरी, लता रानी, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें