फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की रैली में दो बाइक टकराईं, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भाजपा की रैली निकाली गई। इस दौरान दोपहर बिल्सी से उझानी आते समय दो बाइक आपस में टकरा गईं, जिसमें भाजपा के चार कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा बिल्सी-उझानी मार्ग पर बांकेलाल के भट्ठे के पास हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लागंज निवासी पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना (55) और उनके गांव के शंकरलाल (45) एक बाइक पर थे, जबकि पीर नगर निवासी पूर्व प्रधान लक्ष्मीनारायण (50) और पुलेंद्र चौहान (35) दूसरी बाइक पर सवार थे। चारों लोग भाजपा की बाइक रैली में शामिल होने गए थे। शनिवार दोपहर के समय रैली बिल्सी से उझानी आ रही थी। उसी समय रास्ते में बांकेलाल के भट्ठे के पास दोनों बाइक आपस में टकरा गईं और चारों लोग सड़क पर जा गिरे। चारो में से कोई हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद रैली में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ता घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य और बिल्सी विधायक आरके शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें