फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं कराई गई दूसरी सत्र परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शासन स्तर से हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए समय-समय पर नई योजनाओं को भी शुरू किया जा रहा है, लेकिन जिले में इस बात को लेकर विभागीय अधिकारी कितने गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूलों में दूसरे सत्र की परीक्षा अब तक नहीं हुई है। वैसे यह परीक्षा दिसंबर माह में हो जानी चाहिए थी। सत्र परीक्षा का जिम्मा डायट का रहता है। वहीं से सत्र परीक्षा कार्यक्रम जारी होता है। इस परीक्षा की खास बात तो यह है कि इसके नंबर परीक्षाफल में जुड़ते हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर हमेशा ही उंगलियां उठती रहीं हैं। बेसिक में अर्द्धवार्षिक, वार्षिक के साथ ही साल में दो बार सत्र परीक्षा आयोजित होती है। पहली सत्र परीक्षा अगस्त-सितंबर और दूसरी दिसंबर में आयोजित कराई जाती है। जानकारों के मुताबिक सत्र परीक्षा का कार्यक्रम डायट से जारी होता है, लेकिन जिले में दूसरे सत्र की परीक्षा अब तक नहीं हुई है, जबकि प्रदेश के बाकी सभी जिलों में यह परीक्षा दिसंबर माह में हो गई। दरअसल, सत्र परीक्षाएं दस-दस नंबर की होती हैं। बच्चों को जो नंबर मिलते हैं वह परीक्षाफल में अंकित किए जाते हैं। उसी के बाद उनका पूरी परीक्षाफल तैयार होता है। अब जनवरी का महीना भी खत्म हो चुका है, लेकिन इस परीक्षा के बारे में न डायट को चिंता है और न ही बेसिक शिक्षा विभाग को।
विज्ञापन

---------------------
सत्र परीक्षा तो बेसिक शिक्षा विभाग कराता है। हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी वह बीएसए से परीक्षा को लेकर बात करेंगी।
- वीना यादव, डायट प्राचार्य
-----------
यह परीक्षा तो विद्यालय स्तर पर ही होती है। कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। परीक्षा हुई है अथवा नहीं यह जानकारी नहीं है।
- रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें