फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्हैता नगला के 60 परिवारों को नहीं मिले शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। हर तरह खुले में शौच से मुक्त कराने का ढिंढ़ोरा पीटा जा रहा है। प्रधानों को भी इस बात की अनेक बार हिदायत दी गई है कि वह हर जरूरतमंद को शौचालय उपलब्ध करा दें, लेकिन गांव उल्हैता नगला के करीब 60 कश्यप परिवार ऐसे हैं जिन्हें अनेक बार फरियाद करने के बाद भी शौचालय नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी जंडैल सिंह, पीतांबर, राकेश, चरन सिंह, गुड्डो, द्वारिका, वीरपाल आदि ने बताया कि करीब 60 कश्यप जाति के लोग ऐसे हैं जिन्हें अब तक शौचालय नहीं मिले हैं। बोले-डीएम के साथ ही एसडीएम, बीडीओ आदि से कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। मजबूरन उन्हें खुले में शौच को जाना पड़ता है। बताया कि अब फिर से उन्होंने एसडीएम दिनेश कुमार सिंह और बीडीओ से शौचालय उपलब्ध कराने की मांग की है। इन लोगों ने कहा कि प्रधान भी उनकी बात को नहीं सुनता है जिसकी वजह से अधिकारियों के यहां उन्हें चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें