फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं: कठेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-6,7
विज्ञापन

महिलाओं पर अत्याचार
बर्दाश्त नहीं: कठेरिया
महिला आयोग की सदस्य ने किया जेल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने बालिका, महिला गृहों समेत जिला जेल का निरीक्षण किया। कहा-बच्चों और महिलाओं की देखरेख, खाने-पीने आदि व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। जेल में महिला बंदियों को रहने, पहनने, खाने-पीने नहाने और बच्चों को पढ़ने लिखने स्वास्थ्य चिकित्सा आदि की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहनी चाहिए।
महिला आयोग सदस्य रामसखी कठेरिया ने बाल गृहों में बच्चों से मिलकर उनके रहन सहन आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बाल गृहों के संरक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। कोई भी समस्या हो, तो तुरंत आयोग को बताएं। जिला कारागार में महिला बंदियों से एक-एक करके उनकी समस्या को सुना। बंदियों के बच्चों की पढ़ने लिखने चिकित्सा स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। जेल में बंदियों के लिए बनाए जा रहे खाने की गुणवत्ता को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जेल अधीक्षक कैलाश पति त्रिपाठी को निर्देश दिए कि महिला बंदियों और उनके बच्चों को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने दें। इसके बाद में निरीक्षण भवन में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। मोहल्ला कटरा ब्रह्मपुर की प्रतिभा गुप्ता ने शिकायत की है कि उनके जेठ पुलिस से झूठी शिकायत करके मुकदमों में फंसाने की कोशिश करते हैं। बिल्सी की बबली ने घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायत की। बिल्सी की अश्लेखा कुमारी की शिकायत थी कि घरेलू हिंसा में जांच अधिकारी पक्षपात कर रहे हैं। अमीरगंज की मीरावती, कछला की गंगा देवी ने भी शिकायत की। इसके बाद आयोग सदस्य ने सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को संबंधित विभागों से उचित कार्रवाई कराकर न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर दिव्यांग अधिकारी संतोष कुमार, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के रामचंद्र भारती, मनोज कुमार, मीना सिंह, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें