फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी सड़क को नया दिखाकर निकाल ली रकम, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव मुंसिया नगला के प्रधान ने सचिव से साठगांठ कर पुराने खड़ंजे को नया दर्शाकर एक लाख 33 हजार, 933 रुपये निकाल लिए। शिकायत पर हुई जांच में इस बात का खुलासा हुआ। जांच अधिकारी ने प्रथम दृष्टया शिकायत को सही मानते हुए रिपोर्ट आला अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

गांव मुसिया नगला निवासी सत्यवीर सिंह गौतम ने डीएम से शिकायत की थी। इसमें कहा कि उसने जनसूचना के तहत सड़क निर्माण के बारे में जानकारी ली थी। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी देवपाल सिंह ने जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि जनवरी 2016 से जुलाई 2016 के बीच में इस खड़ंजे का निर्माण कराया गया, जबकि वह खड़ंजा पुराना है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीडी एग्री डॉ. रामवीर कटारा के अलावा पीडब्ल्यूडी के जेई को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची टीम ने गांव वालों से वार्ता की। साथ ही मौजूदा खड़ंजे की स्थिति को देखा और जांचा। उप कृषि निदेशक रामवीर कटारा ने बताया कि खड़ंजा पुराना मिला है। प्रथम दृष्टया मामला गोलमाल का लग रहा है। इसकी पूरी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें