फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल जीतकर लौटी कशिश खांन को मिला सम्मान

Wed, 11 Apr 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
निशानेबाजी
विज्ञापन
छह से नौ अप्रैल तक पुणे में हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बहादुरगंज मोहल्ले के बसीक खान की बेटी कशिश खान ने सीनियर वर्ग के रिकर्व टीम ओलंपिक राउंड में गोल्ड मेडल हासिल कर बदायूं जिले का नाम रोशन किया। मेडल जीतकर लौटी कशिश के लिए गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भगवान दास पैलेस में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में गोल्ड मेडल विजेता कशिश खान को सीओ भूषण वर्मा, बिल्सी नगर पालिका के अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने स्मृति चिह्न भेंट किया। किशनचंद्र शर्मा, सचिव राजन मेंदीरत्ता, प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे।
कशिश खान को राज्य सरकार की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये का पुरस्कार भी मिलेगा। ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने बताया कि धनराशि खेल विभाग की ओर से जारी होगी।
विज्ञापन


अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकना मेरा लक्ष्य
राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता कशिश खान ने इसका श्रेय जिला तीरंदाजी संघ को दिया। कहा- तीरंदाजी में आगे बढ़ने का मौका उसे अपने परिवार के साथ राजन सर से भी मिला। जब भी कोई मेडल मिला, गूंज की ओर से हर बार ही हौसला बढ़ाया गया। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलकर पदक हासिल करना चाहती है। मेहनत और लगन से यह सपना भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें