फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंगों में सराबोर हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
---फोटो ट्रैक से ले लें--
विज्ञापन

पहले जुलूस, फिर रंग, फिर गले मिलते हुए, फिर होली मिलने और अंत पुलिस के रंग खेलते हुए फोटो लगाएं
----------------------

होली के रंगों में डूबा शहर से लेकर देहात
बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने जमकर खेला रंग, खूब थिरके युवा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
होली पर जिले भर में जमकर रंग खेला गया। युवा ही नहीं बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी होली के रंगों में सरोबार नजर आए। जगह-जगह लगे डीजे पर युवा थिरकते नजर आए। तरह-तरह के रंग पुते होने से लोगों के चेहरे पहचान में नही आ रहे थे। जिले के विधायकों और अन्य नेताओं ने भी आम लोगों के साथ होली खेली और गले मिलकर बधाई दी। इससे पहले होलिका दहन के बाद लोग एक दूसरे के गले मिले और शुभकामनाएं दीं।
होली पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में हर ओर रंग ही रंग नजर आ रहा था। कई झांकियां भी शामिल रहीं। होरियारे हुड़दंग मचाते और लोगों को रंगों में सराबोर करते चल रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस सुबह आठ बजे सराफा बाजार से शुरू होकर रजी चौक, टिकटगंज, हलवाई चौक, मढ़ई चौक, मछली बाजार रोड, तहसील रोड, खैराती चौक, लोटनपुरा, लावेला चौक होते हुए छह सड़क होते हुए समाप्त हुआ। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी कमल किशोर मौजूद रहे।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर सुबह छह बजे से ही होली की शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ लगी रही। उनके साथ में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों के साथ होली खेली। चेयरमैन दीपमाला ने भी होली खेली और बधाई दी।
बिल्सी। यहां सुबह से ही रंगों की बौछार शुरू हो गई। सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने कई गांवों में जाकर निरीक्षण किया। गांव गुधनी में समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप के नेतृत्व में आर्य संस्कार शाला की ओर से होली मनाई गई। कुटीर मंदिर में श्रीगिरिराज जी सेवा समिति की ओर से तृतीय होली मिलन महोत्सव मनाया गया। इसमें कई कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
ककराला। कस्बे सहित क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही ककरालावासी रंगों में डूबे नजर आए। गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले-मिल कर बधाई देते रहे।
दबतोरी। क्षेत्र के सभी गांवों में धूमधाम से होली का मनाई गई।
वजीरगंज। होली हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी।
गुलड़िया। होली पर लोगों ने होली गीतों को गाया। सुरक्षा के लिए लिहाज से पुलिस फोर्स गांव में तैनात रही।
बिसौली। होली हर्षोल्लास से मनाई गई। सुबह सुबह सभी घरों में बलगुरियां जलाने के बाद छोटे बडे़ औप बच्चे घरों से एक दूसरे को रंग लगाने के लिए निकल पड़े। शनिवार को पुलिस ने भी धूमधाम से होली खेली। एसडीएम मोहम्मद अवेश, सीओ मुन्नालाल, एसओ अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
आसफपुर। होली पर पूरे कस्बे में रथ निकाला गया। जिस पर हवन चलता रहा। पूरे कस्बे में जमकर रंग खेला गया।
अलापुर। होली दहन के बाद सुबह चौपाई के साथ होली जुलूस निकाला गया। जो अस्तलमढी पर जाकर खत्म हुआ।
इस्लामनगर। लोगों ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली, पूर्व चेयरमैन वाहिद खान, पूर्व प्रमुख श्रीपाल सिंह, मुशाहिद अली मौजूद रहे।
--------------------
गांधी ग्राउंड में लगा होली मिलन मेला
बदायूं। होली मिलन समिति की ओर से गांधी ग्राउंड पर स्वर्गीय ओमप्रकाश मथुरिया की स्मृति में होली मिलन मेले का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि होली का महत्व तभी है, जब सभी लोग अपने अंदर छिपे पुराने बैर को निकालकर आपस में गले मिलें। इससे पहले बच्चों ने सांस्कृतिक डांस प्रस्तुत किए। इस मौके पर ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सक्सेना, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, वागीश पाठक, डीके भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
----------------
पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली
बदायूं। थाने और पुलिस चौकियों में शनिवार को पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने खूब डांस किया। दोपहर बाद तक पुलिस कर्मी होली के जश्न में डूबे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलेभर में शांतिपूर्वक होली संपन्न कराने वाली पुलिस ने शनिवार को होली खेली। एक दूसरे को रंग लगाया और होली की बधाई दी। सदर कोतवाली व सिविल लाइन में भी जमकर होली गई। पुलिस अधिकारियों के साथ में रिक्रुटों ने भी जमकर होली खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें